Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पर पुलिस अलर्ट, हाता और हल्दीपोखर के पंडालों में पहुंचे ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पर पुलिस अलर्ट, हाता और हल्दीपोखर के पंडालों में पहुंचे ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है। रविवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार खंडेलवाल ने पोटका थाना क्षेत्र के हाता और कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

READ MORE :SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट, एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों और SDPO को दिए सख्त निर्देश

सीसीटीवी, अग्नि सुरक्षा और प्रवेश-निकास व्यवस्था की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, आग से बचाव के उपायों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा आसपास की सड़कों पर यातायात व्यवस्था की जानकारी ली।

ग्रामीण एसपी ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा के दर्शन कराने के लिए भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने की हो व्यवस्था

ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने पूजा समितियों से कहा कि पंडालों में प्रवेश और निकास की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

इसके अलावा अग्निशमन संबंधी आवश्यक उपकरणों और अन्य सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

पूजा पंडालों के आसपास बाधित नहीं हो यातायात

ग्रामीण एसपी ने पूजा समितियों को पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मुख्य सड़कों पर आवागमन प्रभावित नहीं होना चाहिए।

इसके लिए पूजा समितियां पहले से आवश्यक तैयारी करें और स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने 9 इलाकों के पंडालों का किया निरीक्षण

पुलिस और पूजा समितियों के बीच समन्वय पर जोर

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन और पूजा समितियों के बीच समन्वय जरूरी है।

उन्होंने सभी संबंधित लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

निरीक्षण में ये अधिकारी और पूजा समिति के सदस्य रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक रोहित रजवार, एसआई कुंदन वर्मा, हाता दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज राम, सुब्रतो दे, सोमेन मंडल, मनोज पटनायक, कैशाल पात्र और बाप्पा सरकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट, एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों और SDPO को दिए सख्त निर्देश

October 11, 2026

RAMGARH NEWS: भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 11, 2026

CHANDIL NEWS: जयप्रकाश नारायण के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, नारायण प्राइवेट ITI में डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा- राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.