
आदित्यपुर। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के संरक्षक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने की खबर पर धोबी (रजक) समाज के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। महासंघ की राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ब्रजमोहन राम लंबे समय से सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े रहे हैं। महासंघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके राज्यपाल बनने से समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दिव्यांगजनों के लिए बड़ी पहल, 27-28 अक्टूबर को जमशेदपुर में मुफ्त लगाए जाएंगे कृत्रिम हाथ, जानिए कहां लगेगा शिविर
समाज के प्रतिनिधियों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय महासचिव शारदा देवी ने कहा कि ब्रजमोहन राम को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से धोबी समाज में उत्साह है। प्रतिनिधिमंडल ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश संगठन सचिव उपेंद्र रजक, पूर्वी सिंहभूम जिला कोषाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला संगठन सचिव कबीचंद रजक, रामेश्वर रजक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
राष्ट्रपति ने 12 अक्टूबर को की थी नियुक्ति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी


