
आदित्यपुर। रोड नंबर 18 स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर पूजा समिति के मंदिर प्रांगण में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छठीहार महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। शाम छह बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण लल्ला की शोभायात्रा से हुई। शोभायात्रा पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “जय श्री कृष्ण” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
READ MORE :Adityapur News :27 सितंबर को फुटबॉल मैदान में होगा कुड़मी सेना का विराट करम महोत्सव, झाड़ग्राम की पंपा महतो पेश करेंगी झुमुर संगीत
मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने बांधा समां
शोभायात्रा के बाद पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गोविंदाओं की टोली ने मटकी फोड़ने के लिए कई प्रयास किए। आखिरकार मटकी फूटते ही मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा।
मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी का उत्साह बढ़ाया और श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन का आनंद लिया।
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
कार्यक्रम के समापन अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सोनारी दुमुहानी के पास एलपीजी गैस टैंकर में हुआ रिसाव, चालक की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य अतिथि सरिता आनंद ने किया कृष्ण लल्ला का पूजन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका सरिता आनंद उपस्थित रहीं। उन्होंने कृष्ण लल्ला की पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को प्रेम, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में समिति के सदस्य, श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


