
आदित्यपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: भारत संस्कार शिक्षा स0प्ताह 2026 में CPS आदित्यपुर का शानदार प्रदर्शन, क्विज में प्रथम और ग्रुप डांस में तीसरा स्थान
विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रकार के पौधे
कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा XII तक के विद्यार्थियों के अलावा विद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पीपल का पौधा भी लगाया गया। इसे प्रकृति के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली को सुरक्षित रखने के संदेश के रूप में प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :उत्कल दुर्गा पूजा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं और महिलाओं ने किया 40 यूनिट रक्त संग्रह
‘पर्यावरण संरक्षण हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बने’
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रशासनिक प्रमुख टी. वेंकट राव के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा विद्यालय परिसर को अधिक हरा-भरा बनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्राचार्य रामा शंकर सिंह ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल विशेष अवसरों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण ही पर्यावरण के प्रति वास्तविक जिम्मेदारी है। ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने और हरित, स्वस्थ एवं सतत भविष्य के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।


