
आदित्यपुर: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की छात्रा आंद्रिया राय ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य कला से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विगत 29 अगस्त 2026 को दार्जिलिंग में संपन्न हुए ‘तुषारवाद्री महोत्सव’ में उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘नृत्य नगमा चुरामोनी सोमन’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह का माहौल है और उन्हें भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: श्रीनाथ ग्लोबल विलेज के मुख्य द्वार के सामने पौधारोपण, स्वच्छ और सुंदर वातावरण की पहल
शानदार परफॉर्मेंस और समर्पण ने दिलाया सम्मान
विद्यालय के अध्यक्ष सुखदेव महतो ने छात्रा को इस बड़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि आंद्रिया के शानदार परफॉर्मेंस और नृत्य के प्रति उनके समर्पण ने पूरे विद्यालय को गर्व और सम्मान दिलाया है।सुखदेव महतो ने आंद्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता और प्रतिभा से दूसरे बच्चों को भी अपनी कला निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पीपल के पौधे का रोपण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पढ़ाई के साथ प्रतिभा निखारने पर भी विद्यालय का जोर
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने भी आंद्रिया को उसकी सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उन्होंने इस मौके पर कहा कि विद्यालय में केवल किताबी अध्ययन पर ही ध्यान नहीं दिया जाता, बल्कि छात्रों के कौशल विकास के साथ-साथ उनकी अन्य छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का काम भी निरंतर किया जाता है।आंद्रिया की यह सफलता विद्यालय के इसी सर्वांगीण विकास मॉडल का एक बेहतरीन उदाहरण है।

