आदित्यपुर: आदित्यपुर रेलवे कॉलोनी दुर्गा पूजा एवं काली पूजा मंडप में शुक्रवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस वर्ष यहां दुर्गा पूजा का 67वां वर्ष मनाया जा रहा है, जिसे लेकर कमिटी की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
आकर्षक थीम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा
पूजा समिति के सचिव मोहित कुमार ने जानकारी दी कि इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर एक आकर्षक एवं काल्पनिक थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:
महाअष्टमी: सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-संगीत एवं डांस का आयोजन।
महानवमी: भव्य आरती एवं डांस प्रतियोगिता।
विजयादशमी: विशेष शंख वादन एवं मोमबत्ती जलाने की प्रतियोगिता।
समिति के अनुसार, इस वर्ष पूजा पंडाल का उद्घाटन सृष्टि एवं चंपई सोरेन द्वारा किया जाएगा।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS:आदित्यपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किए शिरकत
भूमि पूजन में उपस्थित गणमान्य
भूमि पूजन के इस पवित्र अवसर पर पूजा समिति के पदाधिकारी, संरक्षक और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय कुमार कुंडू, सचिव मोहित कुमार, मुख्य संरक्षक डॉ. पी.के. सिंह, संरक्षक सिद्धांत वर्मा, भोला प्रसाद, तारकेश्वर साह, विभूति शर्मा, एन.के. मिश्रा, जय प्रकाश शर्मा, मिंत्रुजय सोय, गोबिंदो बसाई, शिवशंकर वर्मा, विक्रम रवानी, सुभाष करवा, अभिलाष मिश्रा, पंडित हरिद्वार मुखर्जी, रोहित चंद तराई, राजू मुखी, अंकित केरवा, विवेक कुमार, रोहित प्रजापति, धीरज पांडे, बबलू कुमार और अभिषेक कुमार समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

