Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS: पहले पिता, अब मां का साया भी उठा, हेमंत सोरेन के दुख में साथ खड़ा है पूरा झारखंड : पुरेंद्र नारायण सिंह
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: पहले पिता, अब मां का साया भी उठा, हेमंत सोरेन के दुख में साथ खड़ा है पूरा झारखंड : पुरेंद्र नारायण सिंह

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 11, 2026Updated:October 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को आदित्यपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति की ओर से एस टाइप स्थित होटल राज प्रभा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने झारखंड आंदोलन में उनके योगदान, त्याग और संघर्ष को याद किया। इस दौरान आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रूपी सोरेन झारखंड आंदोलन की वह मौन शक्ति थीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभालते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष को मजबूती प्रदान की।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: 15 अक्टूबर से दौड़ेगी इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल, टाटानगर में 10 मिनट का ठहराव

रूपी सोरेन का जीवन त्याग, संघर्ष और धैर्य का प्रतीक : पुरेंद्र

युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष उदित यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन त्याग, ममता, संघर्ष और धैर्य का प्रतीक रहा है।

उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन की पहचान केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता या दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी के रूप में नहीं थी, बल्कि झारखंड के अधिकारों और पहचान की लड़ाई में उनका अप्रत्यक्ष योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

शिबू सोरेन के संघर्ष में बनी रहीं मजबूत सहारा

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जब शिबू सोरेन गरीबों, आदिवासियों, शोषितों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे थे, उस समय रूपी सोरेन ने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया।

उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के लंबे संघर्ष के दौरान रूपी सोरेन की भूमिका भले ही सार्वजनिक मंचों पर अधिक दिखाई नहीं दी, लेकिन परिवार को संभालने और आंदोलन को नैतिक मजबूती देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने धैर्य बनाए रखा और अपने बच्चों को संघर्ष, संस्कार तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।

माता-पिता का निधन हेमंत सोरेन के लिए अपूरणीय क्षति

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ने अपने एक महान आंदोलनकारी को खो दिया था। अब रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ पूरे झारखंड के लिए दुखद है।

उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद माता रूपी सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सबसे बड़ी भावनात्मक शक्ति थीं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरे झारखंड की जनता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: दुर्गा पूजा से पहले पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र, ट्रैफिक-पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने रूपी सोरेन के जीवन और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह, उदित यादव, देव प्रकाश, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, अरविंद पासवान, राजेश यादव, प्रिंस कुमार, प्रभास कुमार झा, नंदलाल नायक, संतोष कुमार सिंह, रविशंकर शर्मा, मुकेश गिरी, आरके अनिल और राहुल राय सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पर पुलिस अलर्ट, हाता और हल्दीपोखर के पंडालों में पहुंचे ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त निर्देश

October 11, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर सरायकेला पुलिस अलर्ट, एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों और SDPO को दिए सख्त निर्देश

October 11, 2026

RAMGARH NEWS: भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.