
जमशेदपुर स्थित National Institute of Technology Jamshedpur में एलुमनी एसोसिएशन की ओर से आयोजित रामालिंगम वॉलीबॉल मेमोरियल कप का फाइनल मैच 3 मार्च को संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार छात्रों को माली मस्तान बाबू स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र, एलुमनी सदस्य और संस्थान के फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रामालिंगम की स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट एनआईटी के 1991 बैच के मेधावी छात्र एम. रामालिंगम की स्मृति में आयोजित किया जाता है। रामालिंगम एनआईटी जमशेदपुर की वॉलीबॉल टीम के प्रमुख खिलाड़ी रहे और उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टीम का नेतृत्व किया था।इस वर्ष आयोजित टूर्नामेंट में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें दो गर्ल्स टीम, दो एलुमनी टीम और तीन एनआईटी जमशेदपुर की टीमें शामिल थीं।
फाइनल मुकाबले में विजेता बने खिलाड़ी
गर्ल्स फाइनल मुकाबले में नीरव का निजास टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं बॉयज फाइनल में हर्षित के हीरे टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया।फाइनल मैच के बाद विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
READ MORE :Jamshedpur News :सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने रांची स्थित कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का किया शैक्षणिक भ्रमण
चार छात्रों को मिला स्कॉलरशिप सम्मान
समारोह के दौरान माली मस्तान बाबू स्कॉलरशिप के तहत चार उत्कृष्ट छात्रों को 25,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। यह स्कॉलरशिप करिश्मा कुमारी, गोविंद वर्मा, विवेक कुमार मंडल और हिमांशु तिवतीय को प्रदान की गई।यह छात्रवृत्ति एलुमनी एसोसिएशन द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दी जाती है।
माली मस्तान बाबू की प्रेरणादायक विरासत
माली मस्तान बाबू एक उत्कृष्ट अभियंता होने के साथ-साथ प्रसिद्ध पर्वतारोही भी थे। उन्होंने दुनिया की कई ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़कर भारत का झंडा फहराया था। दुर्भाग्यवश एक पर्वत अभियान के दौरान बर्फ में फंस जाने के कारण उनका निधन हो गया।उनकी बहादुरी, आत्मविश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति को सम्मान देने के लिए एनआईटी जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन और उनके 1992 बैच के साथियों ने उनकी स्मृति में यह स्कॉलरशिप शुरू की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रोफेसर के.बी. जादव, प्रोफेसर ए.के. श्रीवास्तव, प्रोफेसर शैलेन्द्र सिंह, प्रोफेसर आर.पी. सिंह, प्रोफेसर यू.के. सिन्हा सहित कई फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।इसके अलावा कर्नल आर.पी. सिंह (सचिव, एलुमनी वेलफेयर), अनिल शुक्ला (सचिव जनरल), संदीप मिश्रा, राजीव शुक्ला, संजय कुमार सिंह, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी हर्षित राज और स्टूडेंट काउंसिल के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।समारोह में लगभग 150 से अधिक छात्रों और खिलाड़ियों की भागीदारी रही।


