
आदित्यपुर। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड 17 में चुनावी माहौल चरम पर रहा। ‘बल्ला छाप’ प्रत्याशी Ambuj Kumar द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में मतदाताओं का उत्साह हुजूम के रूप में उमड़ पड़ा। पूरे वार्ड में पदयात्रा के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
READ MORE :Jamshedpur News :मानगो का सर्वांगीण विकास करेंगे, जनता साथ दें : सुधा गुप्ता
हरिओमनगर से जयप्रकाश उद्यान तक पदयात्रा
जन आशीर्वाद यात्रा हरिओमनगर, नगीनापुरी, शांतिनगर, इंदिरा बस्ती, सेवन एलएफ, जयप्रकाश उद्यान सहित विभिन्न अपार्टमेंट्स से होकर गुजरी। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, नौजवान और प्रबुद्धजन अम्बुज कुमार के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरे वार्ड 17 का भ्रमण करते रहे।यात्रा के दौरान समर्थकों ने गगनभेदी नारे लगाए और अम्बुज कुमार को जीत का आशीर्वाद दिया।
‘बल्ला छाप’ पर वोट देने की अपील
अम्बुज कुमार ने वार्डवासियों से अपने चुनाव चिह्न ‘बल्ला छाप’ पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समर्थन वार्ड की जनता का स्नेह और विश्वास है, जिसे वे विकास कार्यों से सार्थक करेंगे।
स्वच्छ पेयजल और समग्र विकास का वादा
कई स्थानों पर सभा को संबोधित करते हुए अम्बुज कुमार ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य वार्ड 17 में एक महीने के भीतर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही वार्ड के समग्र विकास के लिए व्यापक योजना तैयार की जाएगी।उन्होंने वार्ड 17 को आदर्श एवं मॉडल वार्ड बनाने का संकल्प दोहराते हुए मतदाताओं से सहयोग की अपील की।
अंतिम दिन प्रचार ने पकड़ी रफ्तार
प्रचार के अंतिम दिन आयोजित इस जन आशीर्वाद यात्रा ने वार्ड 17 में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। समर्थकों के उत्साह को देखते हुए प्रत्याशी ने एकतरफा जीत का दावा भी किया।


