
जमशेदपुर। साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ में महालक्ष्मी, राणी सती दादी, अंजनी माता मंदिर के छठम वार्षिकोत्सव के अवसर पर आज तीनो देवियों का विशेष पूजा हुई। पूजन का सभी कार्य विधिवत रूप से पुरोहितो के पावन सानिध्य में वेद मंत्र के ज्ञाता 11 पुजारियों ने पूजा अर्चना करवाई और विधि-विधान के साथ विशेष आरती हुई। तीन देवियों का आकर्षक श्रृंगार किया गया, राणी सती दादी को छप्पन भोग एवं सवामणी का प्रसाद लगाया गया।

दोपहर 2.30 बजे से शुभारंभ हुए राणीसती दादी जी के भव्य मंगलपाठ में 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुई। मंगलपाठ एवं भजन के लिए तीन देवियों का भव्य दरबार सुबह से ही सजा हुआ था।
यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दादी की ज्योत का दर्शन किया। मंगलपाठ का वाचक करते और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देने के दौरान ख्याति प्राप्त मंगलपाठ वाचक मेघा निगानिया ने चालो रे सखियां चालो दादी के दरबार में…., जय दादी की बोल हर काम तेरा हो जाएगा…, दादी मंगलम दादी नाम मंगलम…, झुंझुनूं से आयी दादी तनधन जी भी साथ हैं…, आवो माॅ आवो…, दादी का परिवार हैं…, मेरा साथी खाटू वाला हैं…, आज म्हारे आंगणिये में राणी सती जी आई जी…, भक्तां पर जब भीड़ पड़ी तब दौड़ी-दौड़ी आई…, मारो श्याम बसे खाटू माही सालासर में बजरंगी राणी सती राज करेगी झुंझुनू के माई…, चिटटी आई रे झुंझुनू से म्हारी दादी की चिटटी आई रे, दे दे थोड़ा प्यार दादी तेरा क्या घट जाएगा…., खूंटी तान कर के सोजा तेरा बाबा श्याम पहरेदार…., आदि एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों को खूब झूमाया। भजनों के साथ नृत्य नाटिका की भी कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मंगल पाठ एवं भजनों के दौरान भक्तगण नाचते-गाते एवं दादी जी और बाबा श्याम का जयकारा लगाते हुए महिलाओं ने भी जमकर नृत्य किया। राजस्थानी परिधानो से सजधज कर महिलाओं ने महामंगल पाठ किया । मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा फूलों की होली खेली गयी।
आज के सभी धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव प्रमोद अग्रवाल, सुमन अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल , नरेश संघी, ओम प्रकाश अग्रवाल ,शंभू चौधरी, गौरव अग्रवाल ,कृष्ण अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल ,अशोक अग्रवाल, सन्नी संघी, पप्पू अग्रवाल ,मुन्ना अग्रवाल ,सोनू अग्रवाल ,रिंकू जलूका, सतीश शर्मा ,लक्ष्य खैरवाल आदि लोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


