
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल (Central Public School) ने सीबीएसई सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (कक्षा 12) 2026 में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है । इस वर्ष विद्यालय ने शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपनी प्रतिष्ठा को और भी मजबूत किया है । विद्यालय के कुल 112 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 110 विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है । विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकगण और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास एवं समर्पण के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है । विद्यालय के विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक हासिल कर शीर्ष स्थान (Top Positions) प्राप्त किए हैं ।


साइंस और बायो-साइंस के टॉपर्स: अनिमेष और रॉबिन ने किया टॉप
विज्ञान संकाय में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है । शुद्ध विज्ञान और जैव विज्ञान दोनों ही क्षेत्रों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
शुद्ध विज्ञान (Pure Science) के टॉपर:
प्रथम स्थान: अनिमेष कुमार – 88.0% द्वितीय स्थान: वी. रितेश कुमार – 87.6% तृतीय स्थान: अश्वनी कुमार – 86.4%
जैव विज्ञान (Bio-Science) के टॉपर:प्रथम स्थान: रॉबिन गोपे – 82.4% द्वितीय स्थान: रोशनी कुमारी – 80.2% तृतीय स्थान: अर्चना प्रसाद – 77.8%
कॉमर्स और आर्ट्स के होनहार:
पुष्कर बेज और जेनी अंकिता रहे अव्वलवाणिज्य और मानविकी (आर्ट्स) संकाय में भी विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । पुष्कर बेज ने वाणिज्य में सर्वाधिक 89.2% अंक हासिल कर पूरे संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
वाणिज्य (Commerce) के टॉपर:
प्रथम स्थान: पुष्कर बेज – 89.2% द्वितीय स्थान: प्राची कुमारी – 78.6% तृतीय स्थान: मंथन कुमार साहू (76.4%) एवं राहुल हाइबुरू (76.4%)
मानविकी (Humanities) के टॉपर:
प्रथम स्थान: जेनी अंकिता डुंग डुंग – 64.4% द्वितीय स्थान: सचिन्द्र जल – 56.4%
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के भरपूर सहयोग से ही यह बेहतरीन सफलता संभव हो सकी है । पूरा विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों के सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करता है ।



