
आदित्यपुर। झारखंड के पलामू के पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आदित्यपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष अजय पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
ब्रजमोहन राम की नियुक्ति को बताया समाज के लिए गौरव का क्षण
कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ब्रजमोहन राम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
जिलाध्यक्ष अजय पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्रजमोहन राम का राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर पहुंचना समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस नियुक्ति को वंचित और दलित वर्गों के सम्मान, सहभागिता तथा संवैधानिक पदों पर प्रतिनिधित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।
कार्यकर्ताओं ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि ब्रजमोहन राम का कार्यकाल सफल और मंगलमय हो तथा वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जताया आभार
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्रजमोहन राम का लंबा राजनीतिक और सामाजिक अनुभव उनके नए दायित्वों के निर्वहन में महत्वपूर्ण साबित होगा।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर में ‘मंकी मैन’ का खौफ! शरीर पर ग्रीस पोतकर निर्वस्त्र घर में घुसा संदिग्ध, महिला के शोर मचाते ही छत से कूदकर फरार
महापौर संजय सरदार समेत कई नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कोल्हान प्रभारी संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, पूर्व जिला मंत्री कुमुद रंजन और श्याम बाबू दास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और ब्रजमोहन राम को शुभकामनाएं दीं।

