
आदित्यपुर। शारदीय नवरात्र की द्वितीया तिथि की रात आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 16-17 में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित भजन संध्या में माता रानी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। आशीष तिवारी भजन ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर एक्शन मोड में जमशेदपुर पुलिस, QRT के साथ सिटी एसपी ने खंगाली पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था
माता के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने देवी मां की महिमा का गुणगान करते हुए कई भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मधुर संगीत और भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: तिलक पुस्तकालय झड़प पर दिनेश कुमार का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- महिला सम्मान की आवाज दबाने के लिए हिंसा का सहारा निंदनीय
धार्मिक आयोजन में शामिल हुए कई गणमान्य लोग
भजन संध्या में आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर, समाजसेवी हरेंद्र तिवारी, पार्षद नीतू शर्मा, पार्षद मालती देवी और आयकर निरीक्षक संतोष चौबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा अंबुज कुमार, अभिषेक विशाल, ओमप्रकाश, दशरथ उपाध्याय, सरोज कुमार, अमरनाथ ठाकुर, संतोष सिंह, भोगेंद्र नाथ झा, अजय कुमार सिंह, राजेश झा, प्रमोद सिंह, पंकज श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह और सुरेश धारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।

