
आदित्यपुर। श्रीश्री काली पूजा कमिटी, एमआईजी, आदित्यपुर-02 की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 23 अक्टूबर को एमआईजी पूजा मंडप में आयोजित होगी। वहीं, काली पूजा पंडाल के निर्माण के लिए 25 अक्टूबर को भूमिपूजन किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को पूजा कमिटी की बैठक में लिया गया।
बैठक पूजा कमिटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर में हुई। इसमें आगामी काली पूजा महोत्सव की तैयारियों, पंडाल निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS :NIT कोऑपरेटिव सोसायटी में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमिपूजन संपन्न, सुशील गुप्ता बने अध्यक्ष
10 नवंबर को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
बैठक में शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष काली पूजा समारोह के दौरान 10 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध गायिका शिल्पी राज एंड टीम द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम को लेकर पूजा कमिटी की ओर से तैयारियां शुरू करने की बात कही गई।
बैठक में पूजा महोत्सव को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में चेयरमैन समरेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री संजय पांडेय, सुमित कुमार, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, प्रभात कुमार सिंह, राकेश प्रधान, सुनील तिवारी, अभिषेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और राजेश चौधरी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

