
आदित्यपुर। नवरात्रि के अवसर पर आदित्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल के विद्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा में कार्यरत संस्थान के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।
प्रमाण पत्र के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अमरूद, जामुन और आम के पौधे दिए गए। इस पहल का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के कौशल विकास के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर भी ध्यान दिया गया।
READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY:बंडामुंडा में आधी रात ट्रेन हादसा, 3 यात्रियों की मौत और 19 घायल! रेलवे ने मॉक ड्रिल में परखी आपदा प्रबंधन की तैयारी
संस्थान के पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर आदित्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप निदेशक सुजय कुमार, राजेश कुमार मंडल, अनूप कुमार, अनिमेष गोरी और अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमाण पत्र वितरण के साथ पौधों का वितरण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

