Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, कामगारों और उद्यमियों ने की पूजा-अर्चना
Breaking News

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, कामगारों और उद्यमियों ने की पूजा-अर्चना

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा उल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में पूजा-अर्चना के साथ कामगारों, उद्यमियों और उनके परिजनों ने भगवान विश्वकर्मा की आराधना की। कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों में पूजा के बाद कर्मचारियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सुबह से ही पूजा को लेकर चहल-पहल रही। उद्यमियों और उनके परिजनों ने प्रतिष्ठानों में आने वाले अतिथियों और कामगारों का स्वागत किया। इस दौरान कई स्थानों पर पूजा पंडाल और प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर स्टेशन के यात्री ध्यान दें, 19 से 23 सितंबर तक स्वर्णरेखा-आसनसोल एक्सप्रेस समेत 14 लोकल ट्रेनें रद्द

ग्राईंडकेम परिसर में पूजा समारोह

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक और एसिया के ट्रस्टी एसएन ठाकुर के ग्राईंडकेम परिसर में विश्वकर्मा पूजा समारोह आयोजित किया गया। इसमें कंपनी के कामगारों के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।

एसएन ठाकुर ने सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को कर्म और निर्माण का देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में उनके द्वारा हस्तिनापुर, स्वर्गलोक, लंका और इन्द्रपुरी जैसे नगरों एवं राज्यों के निर्माण का उल्लेख मिलता है।

सुदिशा फाउंड्री में प्रीतिभोज, कर्मचारियों का सम्मान

आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल के प्रतिष्ठान सुदिशा फाउंड्री में भी विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के कामगारों के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर कंपनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और अतिथियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS :ग्रीन सिटी आसंगी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, भोग व प्रसाद का हुआ वितरण

कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों में हुआ आयोजन

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एसिया के महासचिव प्रवीण गुटगुटिया के प्रतिष्ठान प्रवीण इंजीनियरिंग, पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान के खेतान उद्योग, पूर्व महासचिव दशरथ उपाध्याय के हिरण्या उद्योग, वरीय उद्यमी नन्द कुमार सिंह के इनोवा इंटरप्राइजेज और वरीय उद्यमी गंगा प्रसाद शर्मा के श्रीराम इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड में भी पूजा-अर्चना की गई।

इसके अलावा इसरो अध्यक्ष रुपेश कतरियार के प्रतिष्ठान टीएमएफ, वरीय उद्यमी विनोद सिंह के ब्लू स्टार, मनोज कुमार के ज्योति सेरो, समीर सिंह और विनय सिंह के प्रतिष्ठानों सहित आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के कई अन्य स्थानों पर भी विश्वकर्मा पूजा उत्साह के साथ मनाई गई।

औद्योगिक इकाइयों में आयोजित कार्यक्रमों में कामगारों और प्रबंधन के बीच उत्सव का माहौल देखने को मिला। पूजा के साथ कर्मचारियों और अतिथियों के लिए प्रसाद एवं भोज की भी व्यवस्था की गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:दुर्गा पूजा से पहले JNAC अलर्ट, नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक; विसर्जन घाटों पर लगेंगे CCTV और बैरिकेडिंग

September 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: त्रिलोचन सिंह खनूजा की अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

September 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट विस्तार परियोजना में हादसा, ठेका मजदूर की मौत; एक घायल

September 18, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.