
आदित्यपुर। नवरात्रि का अवसर गम्हरिया के काशीडीह में रहने वाले 60 परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। लंबे समय अपने पक्के घर का सपना देख रहे इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए गए। आदित्यपुर नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों का नए घरों में गृह प्रवेश कराया गया।
इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर, उप महापौर अंकुर सिंह और नोडल पदाधिकारी कुलदीप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
फीता काटकर और नारियल फोड़कर कराया गया गृह प्रवेश
काशीडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त एजाज अनवर और उप महापौर अंकुर सिंह की उपस्थिति में लाभार्थियों से फीता कटवाकर तथा नारियल फोड़कर गृह प्रवेश की औपचारिकता पूरी कराई गई।
नए घरों में प्रवेश करते समय लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई परिवार लंबे समय से अपने घर का इंतजार कर रहे थे। नवरात्रि के दौरान आवास मिलने से उनके लिए यह अवसर विशेष बन गया।
लाभार्थियों को सौंपी गईं आवास की चाबियां
कार्यक्रम में नगर आयुक्त और उप महापौर ने कुछ लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से उनके आवास की चाबियां भी सौंपीं।
अपना आशियाना मिलने पर आवंटियों ने खुशी व्यक्त की और आदित्यपुर नगर निगम के अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है। काशीडीह में 60 आवासों का गृह प्रवेश इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
READ MOre :JAMSHEDPUR DURGA PUJA 2026: एग्रिको में हुगला पत्तों से बनी 16 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण, रघुवर दास ने किया पंडाल का उद्घाटन
नगर निगम और जुडको के प्रतिनिधि रहे मौजूद
गृह प्रवेश कार्यक्रम में नगर निगम के पदाधिकारी कॉर्नेलियुस इंदवार, राहुल कुमार, सुलेन टुडू, संवेदक समीर समगर तथा जुडको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर निगम की इस पहल से काशीडीह के 60 परिवारों को नवरात्रि के अवसर पर अपने नए घर में प्रवेश करने का अवसर मिला।

