
आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित आसंगी बस्ती में दुर्गा पूजा समारोह का विधिवत शुभारंभ हो गया। आसंगी बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बनाए गए पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने पारंपरिक पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बस्तीवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
मां दुर्गा की आराधना शक्ति और साहस का प्रतीक : चंपाई सोरेन
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा को शक्ति के रूप में पूजा जाता है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय, अत्याचार और बुराई के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा ने अत्याचारियों और दुराचारियों का नाश कर समाज की रक्षा की थी। दुर्गा पूजा का पर्व इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज से बुराइयों को समाप्त कर एक बेहतर वातावरण तैयार करना सभी की जिम्मेदारी है।
देश और झारखंड की खुशहाली की कामना
चंपाई सोरेन ने मां दुर्गा से देश और झारखंड के बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे तथा सभी लोग खुशहाल जीवन व्यतीत करें, यही उनकी प्रार्थना है।
उन्होंने आसंगी बस्ती के निवासियों को दुर्गोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
READ MORE :ADITYAPUR DURGA PUJA 2026: आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में दिखेगी दार्जिलिंग की झलक, मेयर संजय सरदार ने किया भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बस्तीवासी शामिल
पूजा पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के आप्त सचिव चंचल गोस्वामी, आदित्यपुर नगर निगम की पार्षद उत्तरा प्रधान, रंजीत प्रधान, पितोवास प्रधान और परमेश्वर प्रधान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पंडाल के उद्घाटन के साथ ही आसंगी बस्ती में दुर्गा पूजा समारोह की औपचारिक शुरुआत हो गई।

