
आदित्यपुरः अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़ा समन्वय समिति ने आगामी 14 नवंबर को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है. इसकी तैयारियां शुरु हो गयी है. इसे लेकर आदित्यपुर-2 के अंबेडकर चौक स्थित कैंप कार्यालय पीएमसी कॉम्पलेक्स में समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस दौरान निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह में कई बुद्धिजीवियों एवं अंबेडकर विचारक को आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर से संबंधित साहित्य प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक संरक्षक मंडली एवं संयोजक मंडली का भी गठन किया गया. जिससे कार्यक्रम का सफल प्रचार-प्रसार करते हुए आयोजन को सफल बनाया जा सके. बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद पांडी मुखी ने की. इस बैठक में मुख्य रुप से खिरोद सरदार, डीआर बैठा, कमलेश कुमार राम, योगेन्द्र राम, पिंटू रजक, जितू रजक, सोनू, रामबली, भरत राय समेत समिति के जुड़े लोग मुख्य रुप से उपस्थित थे. समिति की आगामी समीक्षा बैठक 7 अप्रैल को आयोजित होगी.



