सरायकेला।
टाटा से किरीबुरू जा रही यात्रियों से भरी श्री साईं बस अहले सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसा सरायकेला जिला अंतर्गत पड़ने वाले राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में घटी. जहां बस की भिड़ंत एक ट्रेलर से हो गई.टाटा से चाईबासा होकर किरीबुरू जाने वाली श्री साईं बस आज सुबह 5:30 बजे राजनगर थाना के समीप एक ट्रक से टकराई बस में सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.



