
गम्हरिया
—–
एफसीआई गोदाम गम्हरिया में कार्य के दौरान अनाज भरा बोरा गिरने से परशुराम नामक एक मजदूर दबकर घायल हो गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा उसे इलाज हेतु टीएमएच ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे राँची स्थित रिम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

