
जमशेदपुर। MGM थाना मे पदस्थापित SI मोहन सिंह को ACB की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।उसकी गिरफ्तारी विनोद गोप के शिकायत के आधार पर की गई है।जानकारी अनुसार एस आई मोहन सिंह ने विनोद गोप के एक मामले में एक लाख रुपए की मांग की गई थी, आखिरकार 10 हजार रुपए में बात बनी। विनोद गोप के खिलाफ जोगिंदर सिंह की शिकायत पर पैसे के लेन-देन के मामले में एक केस दर्ज किया गया था, उसी मामले को सलटाने के लिए यह सौदा किया जा रहा था। जिसकी शिकायत एसीबी से की गई।जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।एसीबी की टीम आरोपी एसआई के डिमना चौक स्थित घर की भी तलाशी ले रही है।



