

संवाददाता,सरायकेला-खरसावां.30 अक्टूबर
सरायकेला-खरसांवा जिला के चांडिल प्रखंड के आसनवनी पंचायत अन्तर्गत गांव कान्दरबेड़ा, रामगढ़ व आसवनी गांव 57 आदिम जन जाति परिवार को जुलाई, अगस्त व सिंतबर माह का 33 /3 लगभग सौ किलो से ज्यादा चावल दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कुछ माह से आदिम जनजातियो को राशन नही मिल रहा था। जिससे लेकर आसनवनी के ग्राम प्रधान प्रवोध उराॅव व आदिम जन मुक्ति मोर्चा संघ के सचिव सुकलाल पहाडि़या ने अनुमंडल पदाधिकारी को उक्त समस्या से निर्गत कराया था। जिससे अनुमंडल पदाधिकारी नंद किशोर गुप्ता ने तत्काल कारवाई करते हुए 57 आदिम जनजाति परिवारो को राशन का अनाज उपल्बध कराया। प्रधान प्रवोध उरॉव व आदिम जन मुक्ति मोर्चा संघ के सचिव सुकलाल पहाडि़या व आदिम जनजाति के लोगो ने अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा तत्काल कारबाई कर राशन उपल्बध कराना का काम सराहनिय है। इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एके बोस, भीएलडब्लु गणेश महतो आदि उपस्थित थे।
Comments are closed.