
संवाददाता
जमशेदपुरः झारखंड में पहली बार एक साथ ई- डिस्ट्रिक्ट परियोजना तथा जिला स्तरीय जन सुविधा केंद्रों का वेबकास्ट के माध्यम से मंगलवार को मुख्यमंकत्री रघुवर दास ने किया. उपायुक्त कार्यालय के सभागार में इस कार्यक्रम का सीघा प्रसारण किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त अमिताभ कौशल, एसएसपी होमकर, समेत जिले के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे. इस सुविधा के तहत जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, व मृत्यु प्रमाण पत्र आनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं. यह सुविधा प्रज्ञा केंद्रों पर भी उपलब्ध रहेंगीं.

