
जमशेदपुर। एग्रिको स्थित सुमन मेमोरियल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित सुमन क्लासेज ने अपने कोचिंग क्लासेज से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त किये छात्रों को सम्मानित किया।


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आयकर विभाग व आयकर कर्मचारी महासंघ, जमशेदपुर के सचिव संतोष के चौबे उपस्थित थे । बतौर सम्मानित अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के सतीश सिंह, एसडीएस संस्था के राज किशोर और इंटक के राजू पांडेय जी उपस्थित थे।
सम्मान समारोह सुमन क्लासेस में पढ़ने वाले वैसे विद्यार्थियों जिन्होंने तत्कालीन समय में विभिन्न विभागों जैसे, बैंकिंग, रेल्वे, एसएससी आदि में सफलता हासिल की, के सम्मान में आयोजित किया गया। इन विद्यार्थियों को संस्था के तरफ से छोटी भेंट दी गयी जिसे उपस्थित अतिथियों ने प्रदान किया।
श्री सुजीत कुमार, राजिव रंजन, शिल्पी, उज्जवल, दीपेश, गौरव, सूरज, आशीष, गौतम, कुणाल, पूर्णिमा, रानी, विवेक और अजय आदि सफल होने वाले छात्रों को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया। संस्था में पढ़ाने वाले दो शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
मुख्या अतिथि श्री चौबे ने सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी और उनसे आग्रह किया कि वे देश के जिस किसी भी शहर में पदास्थापित रहें, अपने साथ पढ़ने वाले सहपाठियों का उनके आगामी होनेवाले परीक्षाओं में रुकने, खाने और यातायात की व्यवस्था जरूर करें जिससे उन्हें काफी सहयोग मिलेगा और वो तनाव रहित हो के परीक्षाओं में बैठ सकें। उनका न सिर्फ इस प्रकार मदद करे बल्कि उनका उचित मार्गदर्शन भी समय समय पर करने की भी सलाह सफल विद्यार्थियों को दी।
उन्होंने आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे बच्चों से कहा कि वो ऐसे विषय का चुनाव करे जो उनके दिल के बहुत करीब हो और उस विषय पर अपना 100 प्रतिशत मेहनत दे। सफलता अवश्य मिलेगी भले ही कुछ समय लगे। दूसरे की देखा देखी में विषय का चुनाव नहीं करने की सलाह दी।
श्री चौबे ने सुमन क्लासेज की काफी प्रसंशा की कि संस्था गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा और मार्गदर्शन कर रही है।
उन्होंने आयकर विभाग के तीन साथियों श्री अविनाश कुमार, सचिन कुमार और नितेश श्रीवास्तव जी का भी साधुवाद किया जो अपने खाली वक़्त में सुमन क्लासेस में पढ़ाने का काम करते है वो भी बिना किसी पारिश्रामिक के और गरीब बच्चों के शिक्षा के विकाश में संस्था का सहयोग कर रहे हैं।
सभा को श्री सतीश सिंह जी, श्री राज किशोर जी और श्री पांडेय जी ने संबोधित किया। उन्होंने सफल बच्चों को शुभकामनाएं दी और अन्य बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ने की जरुरत बतायी।
सभा का संचालन सुमन क्लासेज के निदेशक श्री अमरेश सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री राज किशोर सिंह ने किया। अविनाश जी, नितेश जी, राहुल, शिवेश आदि ने सभा की सफलता में अपना योगदान दिया।

