
हिन्दु उत्सव समिति ने हिन्दु नव वर्ष मे निकाला विशाल शोभा यात्रा


जमशेदपुर।
हिन्दू नववर्ष के आगमन पर जमशेदपुर में हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा विशाल शोभ यात्रा निकाला गया ।यह शोभा यात्रा मानगो के एमजीएम क्षेत्र से निकलकर गाजे बाजे के साथ साकची के आमबगान मैदान में पहुंचा जहाँ ये सभा में तब्दील हो गया।
इस शोभा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों के अलावा समाज के अन्य लोग भी काफी संख्या में शामिल हुए। इस यात्रा से पूर्व समिति के सदस्यों ने डिमना चौक पर राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया और आरती के साथ साकची आमबगान मैदान के लिए निकले। इस दौरान विभिन्न समाज के लोगों द्वारा जगह जगह पर सेवा शिविर भी लगाया गया। वैसे इस शोभा यात्रा को लेकर शहर के कई रास्तो में पूरे रास्ते में भगवा ध्वज लगया गया था, इसमे शहीद सुखदेव के पौत्र अनुज थापर ने भी शिरकत की। हिंदू नववर्ष उत्सव समिति द्वारा दो स्थानों से निकली हिंदू नववर्ष यात्रा को लेकर शहर के कई स्थानों पर रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गयी थी। यात्रा के दैरान संवेदनशील स्थलों पर बेरिकेडिंग के साथ अतिरिक्त फोर्स तैनात की गयी थी। वही जिला प्रशासन नें इस शोभा यात्रा के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश निषेध कर दिया गया था। मानगो पुल के एक छोर को ट्रैफिक के लिए खाली रखा था ताकि गाड़ियों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके और यात्रा-जुलूस की बेहतर मॉनीटिरिंग की जा सके, हालांकि इस यात्रा में आठ से दस हजार के लगभग लोग शामिल हुए , इस दौरान भगवा झंडों के साथ पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान था। इससे पूर्व जिला प्रशासन ने शनिवार की सुबह शहर के संवेदनशील क्षेत्रो में पूरे फ्लैग मार्च निकाला।

