
सरायकेला।


5000 समर्थकों के साथ अरेस्टिंग देने वाले भाजपा विधायक साधु चरण महतो फिलहाल टीएमएच में भर्ती हैं जिन्हें पुलिस अपनी गिरफ्त में कर चुकी है ।
कोल्हान विकास मंच के बैनर तले साकची स्थित सरकार बिल्डिंग में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट में रिट याचिका भी दायर किया जाएगा। और एमजीएम के मेडिकल बोर्ड से इनकी स्वास्थ्य की जांच कराई जाए ताकि सच्चाई जनता के सामने आए।
इस दौरान संवाददाता सम्मेलन में उनके आप्त सचिव सुनील गुप्ता भी उपस्थित थे।
उन्होने सरायकेला जिला प्रशासन के साथ साथ टाटा मुख्स अस्पताल के प्रबंधन से मांग है कि तुरंत बतायए कि साधु महतो को कौन बीमारी है उसका खुलासा हो। उन्होने कहा कि क्या ऐसा नियम है कि कोई व्यक्ति किसी जुर्मं में जेल जाने के बजाय टाटा मुख्य अस्पताल मे केबिन मे बीमारी का बहाना बना कर आराम फऱमाए। उन्होने कहा कि इससे य़ही लगता है कि जिला का दोहरी नीति पर काम कर रही है। उन्होने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि साधु की गिरफ्तारी की मामला का निष्पक्ष जांच हो।और इस मामले को लेकर हमलोग उच्च न्यायालय इन्टीवैरियर बनकर मामला दर्ज करावाएगे।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनो नीमडीह मे जमीन की मुआवजा देने के समय भु- अर्जन पदाधिकारी दीपू कुमार पर ईचागढ विधायक साधु चरण महतो के द्वारा मारपीट की गई थी। इस मामले को लेकर सरायकेला के नीमडीह थाना में मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले को लेकर बीते बुधवार को उसकी टाटा मुख्य अस्पताल से गिरफ्तार किया गया है।

