
गंगा शर्मा ने जारी किया घोषणा पत्र


जमशेदपुर।
भाजपा से बागी हो कर चुनाव ल़ड़ रहे गंगा शर्मा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र को जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए गंगा शर्मा ने कहा कि उनकी जीत सुनिश्चीत है। वह आदित्यपुर की जनता से वोट अपने किए कार्य के लिए मांग रहे है। वे जब भी किसी के साथ दुख सूख की बात होती है तो मै और मेरा परिवार उनके साथ हमेशा खड़ा रहा है।
मंगलवार को अपने कार्यलय मे चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए गंगा शर्मा ने कहा कि वे जीतेगे तो सबसे पहले यहां के हर वार्ड मे बच्चो खेल के मैदान की व्यवस्था करेगे। इसके अलावे सभी घरो मे पानी के दो दो नलो की व्यवस्था की जाएगी। एक नल मे पीने का शुद्र पानी और दैनिक उपयोग अलग नल होगे। उन्होने कहा कि उनका उद्देश्य है कि सभी घरो मे शुद्र पानी मिले। इसी कारण शुद्ध पेयजल आपूर्ति तथा गांजिया पूल के पास एक वृहत वाटर बैख का निर्माण एवं सीतारामपूर डैम का जीर्णोद्वारा करना।उन्होने कहा कि करोड़ो लीटर पानी प्रतिदीन बर्बाद होता है उसे रिसाईकबल कर पुन उपयोग मे लाना। इसके अलावे सभी चौक चौराहो पर सीसीटीवी लगाएगे जाएगे।आदित्य़पुर में 200 बेड का आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का निर्माण करना।निगम क्षेत्र मे महिला महाविधालय का निर्माण कराना।गम्हरिया डेली मार्केट को आधुनिक सुविधाओ से युक्त करना एवं प्रतिदीन साफ –सफाई की व्यवस्था करना।आवास बोर्ड एलवं सरकारी जमीन को नियम के अधीन करना एवं वन भूमि पर बसने वाले सभी लोगो को नियमित कर नागरिक सुविधा प्रदान करना।

