
सरायकेला-खरसांवा।


जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र हेवन गांव के रहने वाले एक किसान नें फसल के नुकसान होने के कारण कीटनाशक दवा पी कर आत्महत्या करने की कोशीश की। उसे आनन फानन जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
वही इस सबंध मे उसके पड़ोसी ग्रमीण नामता सिंह ने बताया कि इस वर्ष शंकर सिह धान की फसल अच्छी नही हुई थी। इससे वह इन दिनो मानसिक रुप से काफी परेशान रहता था। आज उसने घान मे देने वाले दवा को खा लिया। जब उसकी स्थिती खराब हो गई। तब उसे जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में लाकर भर्ती कराए है।

