
गम्हरिया
—–
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पंचायती राज स्थापना दिवस के अवसर पर एक संकोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी ने किया। इस मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष फूलकांत झा ने पंचायती राज व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने ही इसकी शुरुआत की थी। कार्यक्रम को इंटक जिलाध्यक्ष विनोद राय, लालबाबू सरदार आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड परिसर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, खिरोद सरदार, राजू रजक, देवनाथ सरदार, संजय सिंह, नटवर लाल कारुवा, रमेश पासवान, रंजीत पासवान, मुखिया सोखेन हेम्ब्रम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



