
गम्हरिया।


आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन का कार्य प्रारंभ हो गया। गम्हरिया प्रखंड में वार्ड 19 से 27 तक तथा अंचल कार्यालय में वार्ड 28 से 35 तक के पार्षद प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रक्रिया की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन शुक्रवार को एक भी प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं किया जबकि विभिन्न वार्डों के 23 महिला व 22 पुरुष समेत कुल 45 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र लिया। इसमें सबसे अधिक वार्ड 29 से कुल सात प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र लिया जबकि सबसे कम वार्ड 21 व 23 से एक-एक प्रत्याशियों ने प्रपत्र खरीदा। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बने काउंटर से वार्ड संख्या 19 से दो, 20से चार, 21 से एक, 22 से दो, 23 से एक, 24 से तीन, 25 से तीन, 26 से दो कुल 18 प्रपत्रों की ब्क्रिी हुई। अंचल कार्यालय में बने काउंटर में वार्ड संख्या 28 से दो, 29 से सात,, 31 से छह, 32 से पाँच,, 34 से तीन तथा 35 से चार कुल 27 प्रपत्रों की बिक्री हुई। वार्ड 27 और 30 से एक भी प्रत्याशियों ने प्रपत्र नहीं लिया। नामांकन प्रपत्र लेने वाले प्रत्याशियों की संख्या कम रही। हालांकि इसको लेकर प्रखंड परिसर में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। कई प्रत्याशी नामांकन की प्रक्रिया में आवश्यक कागजात की जानकाराी लेने प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुँचे थे। नामांकन में शांति व्यवस्था को लेकर आदित्यपुर थाना पुलिस को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में तैनात कर दिया गया है।

