
सरायकेला । विगत छः माह से चौका थाना क्षेत्र के महिला समितियों द्वारा अवैध शराब के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन आखिर रंग लाई है । महिलाओं ने क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में शिकायत दर्ज कराई थी । जिसके बाद जिला उत्पाद विभाग हरकत में आई और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई किया । उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक ललिता कुमारी व राजकिशोर दास के संयुक्त नेतृत्व में चौक थाना क्षेत्र के हँसाकोचा व चुटियाखाल में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया । वहीं भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब भी जप्त किया गया



