
गम्हरिया>
जाॅय आॅफ लिविंग के जाॅयफूल टीम की ओर से गम्हरिया प्रखंड के जगन्नाथपुर में विश्व महिला दिवस पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति व सशक्तिकरण के प्रति महिलाओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित मुखिया प्रभा देवी ने किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को देश व समाज के विकास में आगे आने की अपील किया। इस मौके पर संस्था की प्रमुख कंचन कुमारी ने कहा कि वर्तमान में महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने में सक्षम हैं। किन्तु खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ अभी भी जागृत नहीं हैं। अतरु उन्हें भी जागरुक करने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दिया। इस मौके पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खलकूद का आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर संस्था की तनु कुमारी, प्रिया कुमारी, संदीप गुप्ता, राजीव कुमार, शुभम कुमार, अंकित, संतोष, प्रार्ची कुमारी समेत कई सदस्य उपस्थित थे।



