
सरायकेला।


गम्हरिया प्रखण्ड के कांड्रा में स्थानीय लोगों द्वारा श्रमदान कर नव निर्माण संस्था के सहयोग से रेलवे बैरक के पीछे से लाहाकोठी तक की कीचड़युक्त कच्ची सड़क का मरम्मत किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। कीचड़ भरा सड़क होने के कारण स्कूली छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने स्वंय सड़क मरम्मत की दिशा में कदम उठा़या। इस दौरान बिन्देश्वरी भारती, बिनोद यादव, मुकेश महतो, कृष्णा मांझी, राम महतो, विशाल यादव, उमेश महतो, सुजीत मंडल आदि शामिल थे।

