
सरायकेला।

जिले के गम्हरिया हाट बाजार में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे आग लग गई। देखते-देखते आग ने लगभग 400 दुकानों को चपेट में ले लिया। हाट में छोटी व बड़ी लगभग 500 दुकानें हैं। इसमें लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोग सड़क पर आग गए। उन लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और उसकी सूचना गम्हरिया थाने को दी। वहीं आग लगने की सूचना पर टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (टीजीएस), उषा मार्टिन और झारखंड अग्निशमन विभाग की पांच दमकल गाडियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने की कोशिश की। 1रात एक बजे तक पांचों गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहीं थी। हाट के अंदर गली संकरी होने के कारण दमकल दुकान के करीब तक नहीं पहुंच पा रही थी, जिससे आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी दिक्कत हो रही थी। आदित्यपुर-टाटा मुख्य मार्ग से ही आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। अधिकांश दुकाने फूस और बांस बल्ली से बनी हुई है, जिससे आग तेजी से फैली। वहीं बड़ी संख्या में कपड़े की दुकान होने के कारण बुझाने के कुछ देर बाद फिर से आग की लपटें निकल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकानें रेडीमेड कपड़े, जैकेट, स्वेटर, जूते-चप्पल एवं अन्य सामान हैं। दुकान संचालकों ने बताया कि शुक्रवार की रात दुकान बंद कर सभी घर चले गए। अभी सोने की तैयारी कर ही रहे थे कि आग लगने की सूचना मिली। 1 बाजार पहुंचने पर ऊंची-ऊंची आग की लपटें व धुआं निकल रहे थे। वहीं कुछ लोग इसकी सूचना बाजार के अन्य दुकानदारों को मोबाइल पर देते दिखे। आग की जानकारी के बाद मौके पर दुकानदार जुट गए। कुछ दुकानदार जलती दुकान से ही सामान निकालने का प्रयास करते दिखे। देर रात गम्हरिया थाने की पुलिस की सूचना पर अन्य थानों से भी पहुंचे पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। आग कैसे और किस परिस्थिति में लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। रात दो बजे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। कु छेक प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि कई खाने-पीने की दुकानों में रखे सिलिंडर में विस्फोट के कारण आग और भड़की। इस दौरान देर रात तक गम्हरिया व आदित्यपुर पुलिस घटनास्थल पर मुस्तैद रही

