
गम्हरिया
—–
पैसों की परवाह किए बिना वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्र अनुभव प्राप्त करें। इन्डो-डेनिश टूल रुम से मिले रोजगार को आप लांचिंग पैड समझे, उडान भरने के लिए पूरा आसमां आप का है। कोल्हान डीआईजी साकेत कुमार ंिसह ने आॅद्योगिक क्षेत्र स्थित इन्डों डेनिश टूल रुम में झारखंड स्कील डेवलपमेंट मिशन सोसाईटी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त छात्र- छात्राओं के लिए आयोजित दीक्षांत समारोह के मौके पर उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि टेक्नोलाॅजी में पावर बहुत है। उसे समझने की आवश्यकता है। इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान का भ्रमण कर वहाँ की प्रशिक्षण व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर किया। इस मौके पर आईडीटीआर के महाप्रबंधक आनंद दयाल ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा असंस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक आशुतोष कुमार ने कहा कि संस्थान प्रशिक्षुओं को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संकल्पित है। उनकी क्षमता के अनुसार ही उन्हें प्लेसमेंट मिलता है। इस मौके परं प्रशिक्षण प्राप्त कुल 126 छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इनमें से 100 प्रशिक्षणार्थियों को आदित्यपुर औद्योगिक क्षे़त्र की कई इकाईयों समेत दिल्ली, नोएडा, गुडगाॅव आदि की कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट किया गया। इस मौके पर संस्थान वरीय प्रबंधक (प्रशिक्षण) एस0 घोष, प्रशिक्षण प्रबंधक रतन दास गुप्ता, एस भौमिक, अंजन कुंडू, ज्योति रजक, प्रियंका कुमारी, सुमित सिंह समेत कई अधिकारी एवं काफी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित थे।



