
सरायकेला। अनुसूचित जाति जनजाति समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी-एसटी एक्ट को शिथिल करने के विरोध में 2 अप्रैल को आहूत भारत बंद को सफल बनाने का निर्णय लिया है । इन संगठनों का मानना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी-एसटी एक्ट को शिथिल कर अनुसूचित जाति-जनजाति को कमजोर करने का प्रयास किया गया है । इसे लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में समन्वय समिति ने बंद की पूर्व संध्या पर शाम 4:00 बजे से आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान से कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इस दौरान देशव्यापी बंदी को
सफल बनाने का आह्वान किया जाएगा । साथ ही लोगों से बंद शांतिपूर्ण ढंग से कराने का अनुरोध किया जाएगा। इस संबंध में अनुसूचित जाति जनजाति समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी खिरोद सरदार ने किया। बैठक में मुखी समाज के देवांग चंद्र मुखी, जवाहरलाल करुआ , दुसाध समिति के अध्यक्ष सरयू पासवान, महेश राम ,उमाशंकर राम, रविदास समाज के अध्यक्ष जोगिंदर राम ,यदुनंदन राम, कमलेश राम ,भरत राम , रजक समाज के सीताराम रजक ,योगेंद्र रजक ,सोनू रजक, पिंटू रजक, गगरीन रजक , श्याम लाल रजक, राजू रजक , वासुदेव रजक, कालिंदी समाज के देवेंद्र कालिंदी , आदिवासी भूमिज समाज के लालबाबू सरदार , नाइकी हेंब्रम , मुकेश हेंब्रम, संजय सरदार , संत गाडगे जागृति मंच के उपेंद्र रजक, भोला रजक , नीमत रजक के अलावा काफी संख्या में मंच के सदस्य उपस्थित थे । इस बैठक को शारदा देवी , सियाराम बैठा , लालबाबू सरदार ने संयोजित किया।



