
गम्हरिया।


भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अनुरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर यूनिट के नव पदस्थापित सहायक मंडल, संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सत्यम कुमार को गुलदस्ता प्रदान कर सदस्यों स्वागत किया गया। इस दौरान सदस्यों द्वारा उन्हें संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से गम्हरिया एवं कांड्रा स्टेशन पर रात्रि में संकेत विभाग के कर्मचारियों को फेलियर ठीक करने के लिए रखने, यूनिट में कंज्यूमर अविलंब देने, कर्मचारियों के बकाए यात्रा भत्ता, ऐरियर आदि का शीघ्र भुगतान कराने, आदि की मांग की गई। इस मौके पर संघ के चक्रधरपुर मंडल के मंडल सचिव मनोज आनंद मंडल, उपाध्यक्ष सुरेश राम, प्रशांत कुमार, विश्वजीत घोष, बिजित कुमार, मुन्ना कुमार, राजेश कुमार यादव, मनीष राय, प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार, जोसिन शमीॅली, दिलीप कुमार महतो, राम मुर्मु, आईडी प्रसाद, दिलीप महतो समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

