
लोहरदगा। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान लोहरदगा जिला के बगडू थाना अंतर्गत हुसरू जंगल से आईईडी तैयार करने का सामान बरामद हुआ है। भाकपा माओवादी नक्सलियों ने यह सामान जंगल में छिपाकर रखा था।


लोहरदगा एसपी राजकुमार लकड़ा को मिली गुप्त सूचना के बाद टीम गठित की गई छापेमारी में यह सामान बरामद हुआ है।

