
रांची ।


धुर्वा डैम में रविवार को खेल-खेल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डैम के किनारे खड़े एक ऑटो पर तीन बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच ऑटो अनियंत्रित होकर लुढ़कने लगा और डैम में डूब गया। आसपास के लोगों ने दो बच्चों को खींच कर डैम से बाहर निकाल लिया।
धुर्वा का ही रहने वाला है डूबा बच्चा
स्थानीय तैराक और एनडीआरएफ की टीम तीसरे बच्चे का शव निकाल लिया। डैम में डूबे बच्चे की पहचान शिवम कुमार(10) के रूप में की गई। वो आदर्श नगर, धुर्वा का निवासी है। घटना के बाद मौके काफी भीड़ जुट गई।
देखते ही देखते ऑटो डैम में समा गया
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो परिवार कपड़ा धोने के लिए ऑटो से डैम किनारे पहुंचे थे। इन्हीं परिवार के तीन बच्चे डैम किनारे खड़े ऑटो में खेलने लगे। बाकि परिजन कपड़ा धोने में व्यस्त हो गए। इसी बीच ऑटो अनिंत्रित हो गया और नीचे की ओर लुढ़कने लगा। देखते ही देखते ऑटो डैम में समा गया।
लगी लोगों की भीड़
घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने डूबते दो बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला था . वहीं, बच्चे के परिजन मौके पर बैठ रोने लगे।

