
रांची।

राज्य सरकार में प्रदेश में 16 डी एस पी तबादला कर दिया है। इसको लेकर बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। जानकारी अनुसार रांची के सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव को देवघर का एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं देवघर के एसडीपीओ दीपक कुमार पांडे को रांची का सदर डीएसपी बनाया गया है। श्रवण कुमार को स्पेशल ब्रांच रांची और अरविंद कुमार सिन्हा को सीआईडी रांची भेजा गया है। 


