
रांची । हिंदू नववर्ष से पूर्व झंडा लगाने के दौरान मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे करंट लगने से कई स्वंयसेवक झुलस गए। इनमें से एक स्वयंसेवक विपुल कुमार सिंह जो अरगोड़ा शाखा के मुख्य शिक्षक थे, की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना रांची के अरगोड़ा चौक की है। 1लोहे के पोल में झंडा लगाने के बाद उसे खड़ा किया जा रहा था, तभी पोल विद्युत तार में सट गया और पोल में करंट दौड़ गई। घटना के तुरंत बाद गंभीर अवस्था में सभी को इलाज के लिए रांची के सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में 26 वर्षीय विपुल कुमार सिंह की मौत हो गई। अन्य चार घायल 24 वर्षीय चंदन सिंह, 25 वर्षीय राजा कुमार, 31 वर्षीय सूरज पांडेय और 35 वर्षीय अभिषेक जालान को प्राथमिक उपचार के बाद देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कांके विधायक जीतू चरण राम सेवा सदन घायलों से मिलने पहुंचे। घायल चंदन सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को संघ का ध्वज अरगोड़ा चौक स्थित लोहे के पोल पर लगा रहे थे।



