
बी.जे.एन.एन.ब्यूरो,नई दिल्ली।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया एथिक्स के क्षेत्र में कार्यरत स्वीडन ( यूरोप) स्थित विश्वव्यापी संस्था सेंटर फॉर इंटरनेशनल मीडिया एथिक्स (अब – सेंटर फॉर इन्टरनेट एंड मीडिया एथिक्स – सीमे )ने विजय सिंह को तरक्की देते हुए वैश्विक संचार प्रमुख (ग्लोबल कम्युनिकेशन लीड ) नियुक्त किया है.इससे पहले वे सीमे के दक्षिण एशिया संचार निदेशक के रूप में कार्यरत थे. विजय सिंह सीमे टीम में शामिल होने वाले पहले भारतीय मीडिया प्रोफेशनल हैं. संस्था में भारत नेपाल,अमेरिका,ब्रिटेन,रूस ,बांग्ला देश ,पाकिस्तान,उरुग्वे,नाइजीरिया ,चीन ,दक्षिण अफ्रीका,जिम्बाबे ,न्यूज़ीलैंड ,तंजानिया,ब्राज़ील,इटली ,फ्रांस,मंगोलिया समेत कई देश शामिल हैं.मंगोलिया में मंगोलिया मीडिया कॉउंसिल का गठन सराहनीय कार्य रहा.
श्री सिंह गत ५ वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सीमे से जुड़े हुयें हैं.पिछले २६ वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार के रूप में कार्यरत इंडियन जर्नलिस्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय संयोजक और झारखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह जमशेदपुर से प्रकाशित आवाज़ हिंदी दैनिक के प्रकाशक रह चुके है.श्री सिंह को अंग्रेजी दैनिक न्यू रिपब्लिक,आवाज़ हिंदी दैनिक ,देशप्राण हिंदी दैनिक ,फ्रंटियर न्यूज़ अंग्रेजी दैनिक,राष्ट्रीय नवीन मेल,दैनिक भास्कर,नवभारत जैसे प्रसिद्द अख़बारों में काम करने का अनुभव है. दैनिक अख़बारों के अतिरिक्त श्री सिंह प्रसिद्द स्वास्थ्य पत्रिका आयुर्वेद दर्पण ,साप्ताहिक सृष्टि चक्र ,साईं विज़न न्यूज़ के संपादक भी रह चुके हैं. समाज सेवा में गहरी रूचि रखने वाले श्री सिंह वॉकहार्डट फाउंडेशन,आई बैंक एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया आदि से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं.




