Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » तीसरे सोमवारी पर मुख्यमंत्री रघुवर दास संग पंद्रह हज़ार से अधिक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, चखा प्रसाद
Uncategorized

तीसरे सोमवारी पर मुख्यमंत्री रघुवर दास संग पंद्रह हज़ार से अधिक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, चखा प्रसाद

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 13, 2018Updated:August 13, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
● बारीडीह बस्ती से सूर्यधाम तक की सड़कें हुई केसरिया, दिखा मेले से माहौल
● सीएम ने कहा, “देहि शिवा वर मोहि इहै, शुभ करमन ते कबहूं न टरूं…..”
● सामूहिक जलाभिषेक यात्रा में बमबम व्यवस्था से गदगद दिखें शिवभक्त, कहा “भोले ‘रघुवर’ जी के मुख्यमंत्री बनवले रहीं”
जमशेदपुर।
सावन माह की तीसरी सोमवारी पर लौहनगरी में चारों तरफ बम-बम महादेव की गूंज रही। सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा आयोजित सामूहिक जलाभिषेक यात्रा में मुख्यमंत्री संग पंद्रह हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने सूर्यधाम शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यात्रा की अगुआई स्वयं मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पाँव इस पावन यात्रा में शामिल हुए। सुबह छह बजे से ही बारीडीह के स्वर्णरेखा नदी से जल भरने के लिए शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें शामिल श्रद्धालु हरि मंदिर मैदान में एकत्रित हुए जहां से आठ बजे सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ हुआ। हरि मंदिर मैदान से सूर्यधाम के बीच का रास्ता भगवामय होकर भगवान शिव के नारों से गूँज रही थी। 
● देहि शिवा वर मोहि इहै, शुभ करमन ते कबहूं न टरूं….. : मुख्यमंत्री
सुबह साढ़े सात बजे के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास हरि मंदिर मैदान पहुँचें। मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने कलश में जल, पुष्प व बेलपत्र लिया। इसके बाद सामूहिक जलाभिषेक यात्रा शुरू हुई। नंगे पाँव मुख्यमंत्री ने पूरी यात्रा तय कर सूर्यधाम शिवालय में जलाभिषेक किया और सर्वकल्याण की कामना की। उन्होंने भगवान शिव से राज्य के खुशहाली और प्रगति की कामना कर वर मांगा की वे सदा दीन-दुखियों की सेवा में कटिबद्ध रहें। इस दौरान उनके पुत्र ललित दास समेत भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और काफ़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित थें।
● पंद्रह हज़ार से अधिक शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, चखा प्रसाद 
सूर्य मंदिर कमिटी के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक जलाभिषेक यात्रा में पंद्रह हज़ार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इनमें महिलाओं और युवतियों की संख्या दस हज़ार से ज्यादा रहीं। सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पंद्रह हज़ार से ज्यादा भक्तों ने जलाभिषेक के बाद प्रसाद ग्रहण किया। सूर्य मंदिर कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का प्रबंध किया गया था। प्रसाद के रूप में हलवा,पूरी, ख़ीर एवं आलू-चना दाल की सब्ज़ी शिवभक्तों ने ग्रहण किया।
● डीजे पे बाजत बा बोलबम के गाना…..
सामूहिक जलाभिषेक यात्रा में शामिल शिव भक्त डीजे के धुन पर जमकर झूमते दिखें। यात्रा में आकर्षक झाँकियाँ भी शामिल थीं। भगवान शिव के वेश में कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान भक्ति गीतों का आनंद भी श्रद्धालुओं ने लिया और जमकर झूमें। “डीजे पे बाजत बा, बोलबम के गाना…..” सरीखें गीतों का शिवभक्तों ने जमकर आनंद लिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पूरे उल्लास में नज़र आये। इस दौरान यह नज़ारा बिल्कुल श्रावणी मेले की भाँति लगा।
● बमबम व्यवस्था से गदगद दिखें शिवभक्त, कहा “भोले बाबा ‘रघुवर जी’ के मुख्यमंत्री बनवले रहीं”
श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसे ध्यान में रखते सड़क पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मंदिर परिसर में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व्यावथाओं की कमान संभाले हुए थें। अफरातफरी का माहौल नहीं बने, इसे ध्यान में रखते हुए सूर्य मंदिर कमिटी द्वारा जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। जिन राहों से यात्रा गुज़री वहाँ विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। यात्रा में शामिल शिव भक्तों को केसरिया अथवा पीले वस्त्र में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। कई महिलाओं को सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से रविवार को ही साड़ियां मुहैया करा दी गई थी। पूरे जलाभिषेक यात्रा के आयोजन की चाकचौबंद व्यवस्था से श्रद्धालु प्रसन्न और संतुष्ट नज़र आये। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास और सूर्य मंदिर कमिटी की प्रशंसा करते हुए भगवान शिव से इस आयोजन को और भी भव्य करने का आशिष माँगा। जलाभिषेक के पश्चात प्रसाद ग्रहण करने पहुँचें हज़ारों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में कहा “भोले बाबा ‘रघुवर जी’ के मुख्यमंत्री बनवले रहीं”।
इस आयोजन में विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार,सूर्य मंदिर के अध्यक्ष संजीव सिंह,खेमलाल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा,रामबाबू तिवारी, मिथलेश सिंह यादव,कमलेश सिंह,पवन अग्रवाल,गुंजन यादव,भूपेंद्र सिंह,गुरदेव सिंह राजा,कल्याणी शरण,कुलवंत सिंह बंटी, भूपेंद्र सिंह,राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा,संतोष ठाकुर,रमेश नाग,प्रोबिर चटर्जी राणा,ध्रुव मिश्रा,बोलटु सरकार,अजय सिंह,पप्पू मिश्रा,दीपक झा,श्रीराम प्रसाद,नीरू सिंह,राजपति देवी, समेत हजारो लोग एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थें।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 25 जुलाई को होगा ‘सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026’, झारखंड के शिक्षाविदों का होगा महा-सम्मान

July 23, 2026

Jamshedpur News: संपत्ति रजिस्ट्री पर नए टैक्स का विरोध, सौरभ विष्णु ने CM को लिखा पत्र

July 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 33 माह बाद TSDPL का ऐतिहासिक ग्रेड समझौता संपन्न, कर्मचारियों के वेतन और भत्तों में बंपर वृद्धि

July 14, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.