
झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के प्रधान गुरचरण सिंह बिल्ला ने गुरु महाराज के सामनेअरदास की और कार्यक्रम की शुरुआत की .
साकची स्थित बोर्ड के दफ्तर में चाइना के सामानों का बहिष्कार करने एवं देशभक्ति का परिचय देने का काम करने के लिए शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी सूरज ऑटोमोबाइल के प्रोपराइटर सरदार हरजीत सिंह जी को सम्मानित किया गया।
सरदार हरजीत सिंह ने पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश में देशभक्ति का परिचय देते हुए अपने निर्माणधीन फाइव स्टार होटल में, जो डेकोरेशन का सामान लगना था, वह सारे सामान का आर्डर उन्होंने चाइना में दिया था, यह आर्डर करीब 5 करोड रुपए का था। हरजीत सिंह ने करीब 70 से 80 लाख रुपया एडवांस के रूप में उस चाइना की कंपनी को दे दिया था।
मगर ऑर्डर कैंसिल करने के बाद उनका सत्तर अस्सी लाख रुपया उनका नुकसान हो गया लेकिन उन्होंने नुकसान की परवाह नहीं की और देश हित में और देश भक्ति का परिचय दिया। ऐसी महान हस्ती को आज झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड ने अपने दफ्तर में सम्मानित किया । उनके साथ लॉकडाउन के समय में करीब 60 से 65 दिन जरूरतमंदों को खाना खिलाने के लिए एवं उनकी सेवा करने के लिए कमलजीत कौर गिल को भी सम्मानित किया गया।
साथ ही साथ शहर के समाजसेवी गुरदीप सिंह जी पप्पू को भी सम्मानित किया गया।
इन सभी को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया समारोह में तख्त हरमंदिर साहिब जी पटना के सीनियर मीत प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में सभी की तारीफ की। इसी तरह काम करने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया और उन्होंने कहा कि देश एवं समाज हित में काम कर युवाओं के लिए मिसाल बनना चाहिए।
सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरजीत सिंह खुशीपुर , दलविंदर सिंह, गुरचरण सिंह भोगल आदि ने अपने विचार रखे, मंच का संचालन महासचिव अमरजीत सिंह भामरा ने किया।
सम्मान समारोह में त्रिलोचन सिंह बलजीत सिंह, जयमल सिंह, रंगरेटा विकास मंच के कुलवंत सिंह पहलवान, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह मोती बर्मामाइंस से दलविंदर सिंह, हरभजन सिंह. जितेंद्र सिंह बब्बू , महेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, जसवंत सिंह भोमा, कुलदीप सिंह बूग्गे, गुरदीप सिंह, सोनू सिंह , गुरमीत सिंह सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, कुलदीप सिंह ज्ञानी आदि मौजूद थे।



