
जमशेदपुर।ईद के दिन आरपीएफ जवान एस यादव की तत्तपरता ने एक अधेड़ मुस्लिम यात्री की जान बच गई है। हुआ यूं कि, शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर आई थी।
चलती ट्रेन में छड़ने के दौरान मुस्लिम अधेड़ का पांव कोच से फिसल गया। इससे वह लाइन पर गिर रहा था। लेकिन प्लेटफार्म पर सतर्क आरपीएफ के जवान एस यादव ने तत्काल पकड़कर उपर खींच लिया। इससे यात्री की जान बच गई। इसके बाद यात्री सुरक्षित अपने सफर पर निकल गया । हालांकि यात्री का नाम नहीं मिला है। लेकिन, जवान के साहस की सभी ने सराहना की है। क्योंकि, जवान की सक्रियता के कारण स्टेशन पर एक हादसा होते-होते टल गया है।

