
जमशेदपुर।


रांची- टाटा–बहारागोड़ा पथ में उस समय अफता तफऱा मच गई। जब एक चलती ट्रक में आग लग गई। हालाकि स्थानिय पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुलिस को बुलाया गया। लेकिन तबतक ट्रक पुरी तरह जल चुका था।
दरअसल बताया जाता है कि बीती रात ट्रक संख्या UP-78-CN-9482 बहारागोड़ा से राजस्थान की ओर जा रहा था। धालभुमगढ के पास अचानक ट्रक से धुंआ उठने लगा। चालक ट्रक को जब तक साईड करता, तबतक आग के लपटे तेज हो चुकी था। ट्रक चालक गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा कर उतरा।लेकिन आग लपटे देख वह ट्रक के आग बुझाने में कामयाब नही हो सका। उसके बाद स्थानिय लोगो ने इसकी सुचना धालभुमगढ थाना को दी। थाना ने अग्निशामक विभाग को दिया। दमकल की सहायता से आग पर काबु पाने का प्रयास किया गया।लेकिन दमकल आने तक ट्रक पुरी तरह जल चुका था। वही ट्रक चालक दिलबाग सिह ने बताया कि ट्रक में चलाते अचानक धुंआ उठने लगा। जबतक कुछ समझ पाते आग विकराल रुप ले लिया है। आग कैसे लगी है। समझ नही आ रहा है।

