
जमशेदपुर । काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(आइसीएसई) 10वीं व 12वीं के रिजल्ट की घोषणा सोमवार को करेगा। दिन में तीन बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन छात्र-छात्रओं ने ये परीक्षाएं दी हैं, वे अपने नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 1 बता दें कि काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी 2018 से लेकर 2 अप्रैल 2018 के तक कराई थी। रांची से 6 हजार से भी अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा 10वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 26 फरवरी से 28 मार्च 2018 तक किया गया था। परीक्षाफल को लेकर विद्यार्थियों में उत्सुकता चरम पर है।



