
जमशेदपुर।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिक्षक के खिलाफ अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है।इसी मामले को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिले के प्रतिनिधीमंडल नें उपायुक्त के माध्यम से शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौपा है। जिसमे वर्तमान जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी के द्वारा पूर्व में किए गए घोटाले (१. शिक्षक् नियुक्ति घोटाला २. चापाकल घोटाला ३. पुस्तक घोटाला) आदि जैसे कई मामलो में दोषी पाए जाने के गए है।
इसलिए विद्यार्थी परिषद के प्रतिनधिमंडल ने डीसी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन सौंप कर विद्यार्थी परिषद ने यह मांग करती है कि जल्द से जल्द जिला शिक्षा अधीक्षक के उपर तत्काल कारवाई करते निलबिंत किया जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख रूप से प्रदेश sfd प्रमुख सोनू ठाकुर, जिला संयोजक विवेक झा, महानगर सह कार्यालय मंत्री सुभांसु सुभम, ज्योतिर्मय दास, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

