
संवाददाता
जमशेदपुरः सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ह्यूम पाइप बस्ती के लाइन नंबर तीन तथा क्वार्टर नंबर सात निवासी सह भाजपा कार्यकर्ता तथा व्यवसायी गौतम गुप्ता के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के नकद तथा स्वर्णाभूषणों की चोरी कर ली. सीतारामडेरा थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार गौतम गुप्ता अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोये हुए थे. सुबह में जब गौतम के भाई नीरज घर मे गये, तो देखा की आलमीरा का दरवाजा खुला हुआ है. इसके बाद उसने अपने भाई को जानकारी दी. बाद में आलमीरा को देखा तो पता चला कि नकद चार लाख रुपये गायब हैं साथ ही पांच सोने की अंगूठियां, दो सोने का चेन, तीन क्नबालियां व तीन जोड़ा पायल गायब थे. बाद में इस घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. गौतम ने बताया कि घर का दरवाजा तो बंद था,लेकिन छत का दरवाजा खुला था, संभवतः चोर छत के दरवाजे से ही घुसे थे.



